लुधियाना में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला: रॉन्ग साइड से आ रही थी ट्राली, बिना नंबर प्लेट का वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार – Ludhiana News
लुधियाना के शेरपुर चौक के पास एक तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक साइकिल सवार को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में साइकिल सवार सीधे ट्रॉली के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर अपना वाहन वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। बिना नंबर प्लेट की थी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस ने लिया कब्जे में मामले की जानकारी देते हुए एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रॉन्ग साइड से आ रही थी जिसके नीचे साइकिल सवार आ गया। पुलिस के मुताबिक यह वाहन पूरी तरह से अवैध तरीके से चल रहा था और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं है। पुलिस ने तुरंत वाहन को राउंडअप कर अपने कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। एएसआई ने स्पष्ट किया कि मामले में जो भी बनती कानूनी कार्रवाई होगी, वह सख्ती से की जाएगी। मौके पर मौजूद चश्मदीद बिंदर ने बताया कि वह शेरपुर चौक पर अपनी ड्यूटी पर थे तभी उन्हें किसी ने इस एक्सीडेंट की सूचना दी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद एंबुलेंस मौके पर नहीं आई और न ही समय पर कोई मदद मिली, जिसके बाद वहा निजी एंबुलेंस लेकर मोके पर पहुंचा लेकिन घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन को सूचना देने के बावजूद वे करीब 45 मिनट (पौन घंटे) की देरी से घटनास्थल पर पहुंचे। सिविल अस्पताल भेजी गई बॉडी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मुलाजिमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है
Source link

