नूरमहल पुलिस ने तस्कर पकड़ा, 410 नशीली गोलियां बरामद: पुलिस टीम देख कर भागने लगा आरोपी, पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार – Nakodar News

नूरमहल पुलिस ने तस्कर पकड़ा, 410 नशीली गोलियां बरामद:  पुलिस टीम देख कर भागने लगा आरोपी, पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार – Nakodar News




जालंधर की नूरमहल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 410 नशीली सफेद गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में नूरमहल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई एसएसपी जालंधरहरविंदर सिंह विर्क, एसपी इन्वेस्टिगेशन वनीत अखलावत और डीएसपी नकोदर ओंकार सिंह बराड़ के निर्देशों पर की गई। थाना नूरमहल के एसएचओ लाभ सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 4 जून 2026 को एएसआई अमनदीप सिंह और उनकी टीम भल्लोवाल की तरफ नहर के कच्चे रास्ते से गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। नशे से भरा लिफाफा छिपाने की कोशिश की पुलिस पार्टी को देखकर युवक घबरा गया और उसने अपनी मोटरसाइकिल नहर किनारे मोड़ दी। मोटरसाइकिल रुकते ही उसने अपनी बाईं जेब से एक काला लिफाफा निकालकर नहर में फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गुरप्रीत पुत्र हरबंस लाल, निवासी संगतपुर, थाना बिलगा, जिला जालंधर के रूप में बताई। एएसआई अमनदीप सिंह ने साथी कर्मचारियों की मौजूदगी में गुरप्रीत द्वारा फेंका गया लिफाफा बरामद किया। लिफाफे की जांच करने पर उसमें से कुल 410 बिना खुली सफेद नशीली गोलियां मिलीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *