लुधियाना पहुंचे हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी: श्री ज्ञान स्थल मंदिर में विधवा राशन वितरण समारोह में कर रहे शिरकत, – Ludhiana News

लुधियाना पहुंचे हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी:  श्री ज्ञान स्थल मंदिर में विधवा राशन वितरण समारोह में कर रहे शिरकत, – Ludhiana News




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज लुधियाना के दौरे पर हैं। शहर के सुभानी बिल्डिंग चौक स्थित प्रसिद्ध श्री ज्ञान स्थल मंदिर पहुंचने पर उनका बेहद भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों और मंदिर प्रबंधकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका शानदार अभिवादन किया।आज 346वें मासिक विधवा राशन वितरण समारोह का, जिसमें सीएम सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हैं। जरूरतमंदों का सहारा बना 346वां मासिक राशन वितरण श्री ज्ञान स्थल मंदिर पिछले कई सालों से समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। आज यहां 346वां मासिक विधवा राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस नेक कार्य की मंच से जमकर सराहना की और अपने हाथों से जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया। इस दौरान उन्होंने समाज के सक्षम वर्ग को भी ऐसे सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के साथ दिखा CM का अलग अंदाज समारोह के दौरान मुख्यमंत्री का एक बेहद सहज और आत्मीय रूप भी देखने को मिला। भारी सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी प्रोटोकॉल के बीच सीएम सैनी ने वहां मौजूद बच्चों से खास मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ फेरा फिलहाल मंदिर परिसर में कार्यक्रम लगातार चल रहा है। मंच से सेवा कार्यों की रूपरेखा साझा की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के कई गणमान्य लोग और स्थानीय नेता भी इस भव्य आयोजन में मौजूद हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *