जालंधर में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार: पिस्तौल-कारतूस मिले, अन्य राज्यों से सस्ते में खरीदते थे; पंजाब में मंहगे दामों पर सप्लाई – Jalandhar News

जालंधर में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार:  पिस्तौल-कारतूस मिले, अन्य राज्यों से सस्ते में खरीदते थे; पंजाब में मंहगे दामों पर सप्लाई – Jalandhar News




जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 5 अत्याधुनिक .32 बोर पिस्तौल, 9 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जालंधर पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर शहर में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की स्पेशल टीम ने नाकाबंदी कर कार्रवाई की। संदेह के आधार पर तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई, तो उनके पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी इन हथियारों को किसी बड़ी वारदात या सप्लाई के मकसद से लेकर आए थे। भारी मात्रा में कारतूस और मैगजीन बरामद पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से 5 .32 बोर पिस्तौल बरामद की गई हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 9 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन हथियारों को अन्य राज्यों से सस्ते दामों पर खरीदकर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में महंगे दामों पर बेचने का काम करते थे। बड़ी वारदातों को टालने में मिली सफलता पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से इलाके में होने वाली कई संभावित हिंसक वारदातों को समय रहते टाल दिया गया है। आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल गैंगवार, फिरौती या डकैती जैसी गंभीर घटनाओं में किया जाना था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने रिमांड हासिल कर उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। सप्लाई चेन तोड़ने में जुटी पुलिस पुलिस कमिश्नरेट अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह गिरोह हथियार कहां से लाता था और पंजाब में इनके खरीदार कौन थे। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जालंधर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *