लुधियाना में चोरी का वीडियो: खुला दरवाजा देख चप्पल उतारकर घर में घुसी महिला; मालकिन ने पीछा कर सड़क पर दबोचा – Ludhiana News

लुधियाना में चोरी का वीडियो:  खुला दरवाजा देख चप्पल उतारकर घर में घुसी महिला; मालकिन ने पीछा कर सड़क पर दबोचा – Ludhiana News




लुधियाना के चूरपुर रोड बड़ी हैबोवाल इलाके में दिनदहाड़े एक महिला द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। एक घर का मुख्य दरवाजा खुला पाकर महिला अंदर दाखिल हुई और वहां रखा पर्स चुरा लिया। हालांकि घर वालों की मुस्तैदी से वह भागने में सफल नहीं हो सकी और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए है चप्पल उतारकर दबे पांव घर में हुई दाखिल सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात साफ तौर पर कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला ने घर का दरवाजा खुला देखा। चालाकी दिखाते हुए उसने घर के बाहर अपनी चप्पलें उतारीं और बिना आवाज किए दबे पांव अंदर दाखिल हो गई। इसके बाद उसने वहां रखा एक पर्स उठाया और भागने की फिराक में बाहर निकली।
मालकिन ने पीछा कर गली में पकड़ा जैसे ही महिला पर्स लेकर बाहर निकलने लगी, घर की मालकिन की नजर उस पर पड़ गई। महिला को संदिग्ध हालत में भागते देख मालकिन ने तुरंत शोर मचाया और उसका पीछा किया। मालकिन ने फुर्ती दिखाते हुए भागती हुई महिला को गली में ही धर दबोचा। मौके पर ही जब उसकी तलाशी ली गई,तो उसके पास से घर से चोरी किया गया पर्स बरामद हो गया। पति को बुलाया, महिला ने रोते हुए मांगी माफी इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए भारत कपूर ने बताया कि महिला घर से पर्स लेकर भागी थी। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद घर वालों ने सख्ती दिखाई और आरोपी महिला के पति को तुरंत मौके पर बुलवाया। महिला का कबूलनामा: पकड़े जाने और पति के सामने आने के बाद महिला पूरी तरह से घबरा गई। उसने अपनी चोरी की बात को सबके सामने कबूल कर लिया। महिला ने हाथ जोड़कर अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी और आगे से ऐसा न करने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *