बातचीत-बंद होने से बौखलाए सिरफिरे-आशिक ने खुद को लगाई आग: युवती को भी झुलसाया, युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल – Amritsar News

बातचीत-बंद होने से बौखलाए सिरफिरे-आशिक ने खुद को लगाई आग:  युवती को भी झुलसाया, युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल – Amritsar News




पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा में सिरफिरे आशिक ने युवती द्वारा बातचीत बंद किए जाने से नाराज होकर पहले खुद को आग लगा ली और फिर युवती को भी आग की चपेट में लेने की कोशिश की। इस दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती और उसे बचाने आया उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गांव बल खुर्द निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि संदीप शादीशुदा था, लेकिन उसका मजीठा में रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। पिछले कुछ समय से युवती ने उससे दूरी बना ली थी और बातचीत पूरी तरह बंद कर दी थी। इसी बात से संदीप नाराज चल रहा था। मुलाकात के दौरान विवाद के बाद खुद को लगाई आग बुधवार संदीप मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवती से मिलने उसके घर के पास पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद संदीप ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला, खुद पर छिड़का और आग लगा ली। आग की लपटों में घिरने के बाद उसने युवती को पकड़ लिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से झुलस गई। युवती को बचाने के लिए उसका चचेरा भाई हरपाल सिंह आगे आया, लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों घायलों को तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस जांच जारी, घायलों के बयान का इंतजार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ कर्मपाल सिंह ने बताया कि दोनों घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों में आई दरार के बाद उठाए गए इस खौफनाक कदम से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *