लुधियाना बच्चे को बस द्वारा कुचलने का मामला: BITS स्कूल प्रशासन और ड्राइवर पर केस दर्ज, बाकी बसों की भी पुलिस करेगी फिजिकल जांच – Ludhiana News

लुधियाना बच्चे को बस द्वारा कुचलने का मामला:  BITS स्कूल प्रशासन और ड्राइवर पर केस दर्ज, बाकी बसों की भी पुलिस करेगी फिजिकल जांच – Ludhiana News


लुधियाना में बीते दिन बुधवार सुबह 3 साल के बच्चे को प्राइवेट स्कूल की बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस के अगले और पिछले टायर ऊपर से गुजरने के कारण सड़क पर मांस चिपक गया। बच्चा अपनी मां के साथ बड़ी बहन को स्कूल बस में बैठाने घर के ब

.

हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर नवदीप सिंह और स्कूल मैनेजमेंट BITS कान्वेंट स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बस ड्राइवर नवदीप सिंह।

आरोपी ड्राइवर नवदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन मृतक बच्चे समरदीप का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। शव का पोस्टमार्टम कर कल ही परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी होने के कारण परिवार ने कल समरदीप का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसा कोहाड़ा क्षेत्र के गांव शालू भैणी में हुआ। पुलिस अब स्कूल की अन्य बसों की भी फिजिकल जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा कि ड्राइवर के पास वैध लाइसेंस नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा कोहाड़ा क्षेत्र के गांव शालू भैणी में हुआ। बच्चे की एक बहन है।

समरदीप का शव मोर्चरी में रखवाते पुलिस कर्मी।

समरदीप का शव मोर्चरी में रखवाते पुलिस कर्मी।

इस तरह हुआ एक्सीडेंट

बेटी को स्कूल बस में बैठाने आई थी महिला बुधवार सुबह करीब 7 बजे अमनदीप अपनी बेटी रमनदीप कौर को स्कूल बस में बैठाने के लिए घर के बाहर गई थी। उनके साथ बेटा समरदीप भी था। इसी दौरान स्कूल बस पहुंची। अमनदीप बेटी को बस में चढ़ाने लगीं, जबकि समरदीप बस के आगे की ओर चला गया। बेटी के बस में बैठते ही ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी। ड्राइवर को बस के आगे खड़ा मासूम दिखाई नहीं दिया और बस उसके ऊपर से गुजर गई।

दोनों टायर बच्चे के ऊपर से गुजरे मां अमनदीप के मुताबिक पहले बस का अगला टायर और फिर पीछे का टायर भी मासूम के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि परिवार के सामने ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद ड्राइवर बस रोकने की बजाय मौके से भागने लगा। लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं रुका।

ग्रामीणों ने पीछा कर ड्राइवर को पकड़ा हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने अपने वाहनों से बस का पीछा किया। कुछ दूरी पर नजदीकी गांव के पास ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पकड़े जाने पर ड्राइवर ने कहा कि हादसे में उसकी कोई गलती नहीं है। इस बयान से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *