अमृतसर के खेतों के मोटर कमरे से लापता-युवक का शव-बरामद: सिर-पर चोट के निशान, तीन बेटियों का था पिता, पुलिस कर रही जांच – Amritsar News

अमृतसर के खेतों के मोटर कमरे से लापता-युवक का शव-बरामद:  सिर-पर चोट के निशान, तीन बेटियों का था पिता, पुलिस कर रही जांच – Amritsar News




अमृतसर के जंडियाला गुरु के गांव मलियां में जीटी रोड के पास खेतों में बने मोटर कमरे से 28 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव थोथिया निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अमृतसर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह 13 जुलाई की शाम अपने मोटरसाइकिल पर किसी निजी काम से जंडियाला गुरु गया था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने दो दिनों तक उसकी तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। मानसिक तनाव और नशे की जानकारी बुधवार जीटी रोड के निकट गांव मल्लियां स्थित दाना-पानी ढाबे के सामने खेतों में बने मोटर कमरे से उसका शव बरामद हुआ। मृतक की मां सुखविंदर कौर, जो गांव थोथिया की वर्तमान पंचायत सदस्य हैं, उन्होंने बताया कि गुरप्रीत पेंट का काम करता था। उनके अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और नशे का आदी भी था। पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया गुरप्रीत अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है। परिवार के अनुसार, उसकी सबसे छोटी बेटी का जन्म महज पांच दिन पहले ही हुआ था। युवक की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। लोगों ने आशंका जताई है कि उसकी किसी तेजधार हथियार से हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अमृतसर भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट या जांच में हत्या अथवा किसी आपराधिक साजिश के सबूत मिलते हैं, तो संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *