पंजाब में नशे के खिलाफ मानवाधिकार का अभियान: वॉट्सऐप नंबर 9855475547 करें शिकायत, 7 दिन में कार्रवाई, विदेश भेजने के नाम ठगी गिरोह पर भी सख्ती – Ropar (Rupnagar) News

पंजाब में नशे के खिलाफ मानवाधिकार का अभियान:  वॉट्सऐप नंबर 9855475547 करें शिकायत, 7 दिन में कार्रवाई, विदेश भेजने के नाम ठगी गिरोह पर भी सख्ती – Ropar (Rupnagar) News




पंजाब मानवाधिकार आयोग ने राज्य में नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। यह जानकारी आयोग के सदस्य पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी ने श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित एक जनसुनवाई शिविर के दौरान दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग राज्य सरकार के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को पूरी मजबूती के साथ अपना सहयोग देगा। इस जनसुनवाई शिविर की शुरुआत से पहले विरासत-ए-खालसा से पाँच प्यारा पार्क तक एक नशा विरोधी जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसका समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पंच-सरपंच मौजूद रहे। वाट्सएप से मिली शिकायतों को सात दिन में कार्रवाई जनता की शिकायतों के तुरंत और आसान निपटारे के लिए आयोग ने एक बड़ी डिजिटल पहल की शुरुआत की है। अब कोई भी पीड़ित व्यक्ति मोबाइल नंबर 9855475547 पर सीधे वॉट्सऐप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस माध्यम से मिलने वाली शिकायतों पर महज 7 दिनों के भीतर पंजीकरण कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जतिंदर सिंह शंटी ने बताया कि आयोग पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, यही वजह है कि आयोग को हर दिन 500 से अधिक शिकायतें मिल रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि काम में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर भी सख्ती नशे के अलावा आयोग ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी एजेंटों के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया है। शंटी ने बताया कि आयोग ने सरकार से सभी रजिस्टर्ड इमीग्रेशन एजेंटों की रिपोर्ट मांगी है ताकि फर्जीवाड़ा करने वालों पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने ठगी के शिकार हुए पीड़ितों से बिना किसी डर के लिखित शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कोविड महामारी के मुश्किल दौर में किए गए अपने सेवा कार्यों को भी याद किया, जिसके चलते उन्हें उस समय 11 एफआईआर का सामना करना पड़ा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *