संगरूर में शराब ठेके से 3 लाख रुपए की लूट: हथियारबंद लुटेरों ने कर्मचारी को बंधक बनाकर की वारदात शराब, बीयर व नकदी ले गए – Barnala News

संगरूर में शराब ठेके से 3 लाख रुपए की लूट:  हथियारबंद लुटेरों ने कर्मचारी को बंधक बनाकर की वारदात शराब, बीयर व नकदी ले गए – Barnala News




संगरूर में गांव बिंबड़ी में देर रात हथियारबंद लुटेरों ने एक शराब ठेके को निशाना बनाते हुए करीब 3 लाख रुपये मूल्य की शराब, बीयर और नकदी लूट ली। आधा दर्जन के करीब अज्ञात लुटेरे एक वाहन में सवार होकर आए थे और उन्होंने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से इलाके के लोगों और दुकानदारों में भारी दहशत का माहौल है। आरोपी वारदात के समय इस्तेमाल किए गए वाहन सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा ररहे हैं। सीमेंट की चद्दरों को तोड़कर अंदर दाखिल हुए ठेकेदार रविंदर सिंह उर्फ काला ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 2 बजे की है। लुटेरों ने सबसे पहले ठेके की सीमेंट की चादरों वाली छत को तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। उस समय ठेके के भीतर एक कर्मचारी सो रहा था। अंदर घुसते ही दो आरोपियों ने कर्मचारी के हाथ-पैर बांध दिए और चाकू की नोक पर उसे डराते-धमकाते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद लुटेरों ने ठेके की गल्ला तिजोरी में रखी नकदी और अलग-अलग ब्रांड की महंगी व सस्ती अंग्रेजी शराब की पेटियों सहित भारी मात्रा में बीयर अपने वाहन में लाद ली और फरार हो गए। सुबह जब इस वारदात का पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। ठेकेदार के अनुसार, लूटे गए सामान और नकदी की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है। घटनास्थल से मिले सुरागों, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के सुराग जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वारदात में शामिल सभी लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नजर रख रही है, हालांकि इस बड़ी लूट ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *