जालंधर में राहुल गांधी की हिरासत लेने पर प्रदर्शन: नीट परीक्षा व युवाओं पर लाठी चार्ज पर केद्र सरकार खिलाफ रोष, लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप – Nakodar News

जालंधर में राहुल गांधी की हिरासत लेने पर प्रदर्शन:  नीट परीक्षा व युवाओं पर लाठी चार्ज पर केद्र सरकार खिलाफ रोष, लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप – Nakodar News




दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसदों की कथित पुलिस हिरासत के विरोध में पंजाब कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में जालंधर के ऐतिहासिक कंपनी बाग में आयोजित जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन में नकोदर हलके के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. नवजोत सिंह दाहिया की अगुवाई में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को दबाने का आरोप प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए डॉ. नवजोत सिंह दाहिया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार देश में लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों को लगातार कमजोर कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना और अपनी बात रखना देश के हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, जिसे छीना जा रहा है। कांग्रेस पार्टी किसी भी धमकी या दबाव से डरने वाली नहीं है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई मजबूती से जारी रखेगी। NEET परीक्षा और लाठीचार्ज पर सरकार को घेरा NEET-UG परीक्षा में धांधली के आरोपों और उससे उपजे विवाद पर डॉ. दाहिया ने सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए। देश के लाखों छात्र और उनके परिवार न्याय व पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी सरकार न तो संसद के अंदर इस संवेदनशील मुद्दे पर गंभीर चर्चा को तैयार है और न ही बाहर सड़कों पर छात्रों की आवाज सुन रही है। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज और बल प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि देश ने जिस तरह से न्याय मांग रहे छात्रों के साथ मारपीट के दृश्य देखे हैं, वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास पर एक गहरा धब्बा है। नकोदर से उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब इस जिला स्तरीय प्रदर्शन में नकोदर क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपस्थित नेताओं ने संकल्प दोहराया कि वे छात्रों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *