लंदन में खालसा एड-संस्थापक रवि-सिंह-खालसा ने जत्थेदार-गड़गज से की मुलाकात: पंजाब के विकास और मानवता की सेवा पर हुई चर्चा – Amritsar News

लंदन में खालसा एड-संस्थापक रवि-सिंह-खालसा ने जत्थेदार-गड़गज से की मुलाकात:  पंजाब के विकास और मानवता की सेवा पर हुई चर्चा – Amritsar News




लंदन में खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह खालसा ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से विशेष मुलाकात की। यह मुलाकात जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के लंदन, यूके दौरे के दौरान हुई। इस दौरान दोनों के बीच मानवता की सेवा, सामाजिक कल्याण और पंजाब के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान रवि सिंह खालसा ने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज को खालसा एड की ओर से दुनिया के अलग-अलग देशों में किए जा रहे राहत और मानवता की भलाई के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दोनों ने सिख सिद्धांत ‘सरबत का भला’ के तहत सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। साथ ही, इन सेवा कार्यों को मीडिया के माध्यम से दुनिया के सामने बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने पर भी चर्चा हुई। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने खालसा एड द्वारा किए जा रहे मानवता की सेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने रवि सिंह खालसा को सलाह दी कि पंजाब के माझा या मालवा क्षेत्र में ऐसी जगह पर आधुनिक सुविधाओं से लैस एक उच्च स्तरीय अस्पताल स्थापित किया जाए, जहां अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही जत्थेदार ने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र में एक स्कूल स्थापित करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों और बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की सलाह पर रवि सिंह खालसा ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इन सुझावों पर काम करने का भरोसा दिलाया। मुलाकात के अंत में दोनों ने एक-दूसरे को दस्तार भेंट कर सम्मानित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *