हिमाचल में व्यास नदी में डूबा पंजाब का युवक: दो दोस्तों को बचाने के लिए पानी में कूदा, दोनों को सुरक्षित निकाला, खुद बह गया – Kullu News

हिमाचल में व्यास नदी में डूबा पंजाब का युवक:  दो दोस्तों को बचाने के लिए पानी में कूदा, दोनों को सुरक्षित निकाला, खुद बह गया – Kullu News




हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर में शुक्रवार शाम पंजाब का एक युवक व्यास नदी में बह गया। बताया जा रहा है कि युवक ने नदी में गिरे दो दोस्तों को बचाने के लिए व्यास में छलांग लगाई। उसने दोनों दोस्तों को तो नदी से बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। लापता युवक का आज सुबह शव बरामद कर दिया गया है। सूचना के अनुसार- शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे भुंतर के पुराने पुल के पास पंजाब जालंधर के कपूरथला निवासी कातिया और सोनू नामक दो युवक आपस में बहस गए। इस दौरान दोनों नदी में गिर गए। वहां मौजूद गौरव और सुमित भी पानी में डूबे दोनों लड़कों को बाहर निकालने के लिए नदी में कूद गए। सुमित ने कातिया और सोनू नाम के दोनों लड़कों को तो नदी से बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद बाहर नहीं निकल पाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने गौरव को भी बाहर निकाला। हालांकि गौरव की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर किया गया है। देर शाम तक चला सर्च ऑपरेशन घटना के बाद मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) को भी बीती शाम को ही सूचना दी है, DDMA और स्थानीय प्रशासन ने आज फिर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुमित का शव बरामद कर दिया गया है।
मृतक सुमित भुंतर में कपड़े का करता था व्यापार मृतक की पहचान सुमित पुत्र रवि निवासी गांव काला सिंघा त्राटक डाकघर कपुरथला जालन्धर पंजाब के तौर पर हुई है। उसके तीनों दोस्त भी जालंधर कपूरथला के रहने वाले हैं। मृतक युवक की मामी रीनू ने बताया कि सुमित 20 साल का था और वह भुंतर में कपड़े का व्यापार करता था और कुल्लू के भुंतर किराए के कमरें में रहता था। जिन दो लड़कों को उसने बचाया है, वह भी कपड़े का काम करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव पुलिस ने आज सुबह मृतक युवक का शव नदी से निकाल दिया है। अब उसे पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *