मोहाली में कार में फंसा 1 साल का बच्चा: बाजार सामान खरीदने आया था परिवार, शीशा तोड़कर निकाला, मौके पर भीड जमा – Chandigarh News
मोहाली के कस्बा खरड़ में एक बच्चा कार के अंदर फंस गया। एक साल के बच्चे को एहसास ही नहीं था कि वह किसी मुसीबत में है। वह कार के अंदर खेलता रहा और उसने गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया। जब इसका पता उसके परिजनों को चला तो उन्होंने गाड़ी का लॉक खोलने की कोशिश की। लॉक न खुलने पर उन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला।
भीड़ ने की मशक्कत बच्चे को गाड़ी के अंदर फंसा देखकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने-अपने तरीके से गाड़ी का शीशा उतारने और लॉक खोलने की कोशिश की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब लॉक नहीं खुला तो गाड़ी का शीशा तोड़ना पड़ा। सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वीडियो बनाने वाला लोगों को सलाह दे रहा है कि बाजार जाते समय सावधानी रखें और इस तरह छोटे बच्चों को कार के अंदर अकेला न छोड़ें।
Source link

