पठानकोट में नशे के साथ ​तीन गिरफ्तार: अलग अलग स्थानों पर नाके बंदी के दौरान पकड़ा, 13 ग्राम हेरोइन बरामद, वरना कार जब्त – Pathankot News

पठानकोट में नशे के साथ ​तीन गिरफ्तार:  अलग अलग स्थानों पर नाके बंदी के दौरान पकड़ा, 13 ग्राम हेरोइन बरामद, वरना कार जब्त – Pathankot News




पठानकोट जिला पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग अलग स्थानों से नशे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी की वरना कार भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पहले सफलता सुजानपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुजानपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस टीम ने सुरक्षा और नशा तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुल नंबर-5 स्थित इसरो पैलेस के पास एक विशेष नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि तभी एक सफेद रंग की वरना कार वहां आती हुई दिखाई दी। पुलिस देख कार लेकर भागने लगा कार चालक ने जैसे ही आगे पुलिस का सख्त नाका देखा, उसने घबराकर अपने वाहन को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए तुरंत कार्रवाई की और घेराबंदी करके कार को मौके पर ही रोक लिया। पुलिस ने कार की तलाश ली तो उसके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान अशोक के रूप में हुई है। नशीला पदार्थ बरामद होते ही पुलिस ने हेरोइन और वरना कार को अपने कब्जे में ले लिया तारागढ़ में आठ ग्राम हिरोइन के साथ दो गिरफ्तार
तारागढ़ पुलिस ने आठ ग्राम हेरोइन के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पठानकोट जिले में बकनौर-हैपत पिंडी सड़क के पास गश्त के दौरान हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित हिरासत में ले लिया है। पुलिस देख भागने लगे पुलिस, पुलिस ने पकड़ा
तारागढ़ थाना एसएचओ बलविंदर सिंह दलम ने बताया कि गश्त कर रही पुलिस टीम नारायणपुर, बकनौर और हैपत पिंडी गांवों की ओर जा रही थी। बकनौर-हैपत पिंडी सड़क के पास पुलिस दल ने दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल पर खड़े देखा। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। भागते समय उन्होंने अपनी जेब से एक मोम का लिफाफा निकालकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया और झाड़ियों से फेंका गया लिफाफा बरामद किया। लिफाफे की जांच करने पर उसमें से आठ ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अभिषेक कुमार उर्फ दिसु पुत्र बूटी राम और आकाश पुत्र धर्म पाल, दोनों निवासी गांव कथलौर, तारागढ़ के रूप में बताई। दोस्त से लाए थे हिरोइन, उसकी तलाश कर रही पुलिस दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह हेरोइन अपने मित्र शशि कुमार पुत्र सागर, निवासी गांव कथलौर, तारागढ़ से खरीदी थी। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तीसरे आरोपी शशि कुमार की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *