खन्ना में जमानत पर छूटे युवक की मौत: श्मशानघाट में मिला शव, नशा तस्करी केस में था आरोपी; परिजनों ने बताया नेचुरल डेथ – Khanna News

खन्ना में जमानत पर छूटे युवक की मौत:  श्मशानघाट में मिला शव, नशा तस्करी केस में था आरोपी; परिजनों ने बताया नेचुरल डेथ – Khanna News




खन्ना में पायल के निकटवर्ती गांव कटाहरी से एक युवक का शव श्मशानघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है युवक करीब सात महीने जेल में रहने के बाद इसी वर्ष मार्च में जमानत पर बाहर आया था। मृतक की पहचान धलविंदर सिंह (34 साल) निवासी कटाहरी गांव के रूप में हुई है। धलविंदर सिंह बीती रात घर नहीं लौटा था। परिजनों ने सोचा कि वह किसी परिचित के पास होगा। हालांकि, आज सुबह गांव के श्मशानघाट में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं धलविंदर सिंह एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में करीब सात महीने जेल में रहने के बाद इसी वर्ष मार्च में जमानत पर बाहर आया था। उसकी अचानक हुई मौत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, मौत के कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने युवक की मौत को नेचुरल बताया पायल थाना के एसएचओ तरविंदर बेदी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों ने युवक की मौत को नेचुरल बताया है। उन्होंने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। परिवार की ओर से कोई शिकायत न मिलने के कारण पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। मृतक एनडीपीएस मामले में जमानत पर था एसएचओ ने यह भी बताया कि मृतक एनडीपीएस मामले में जमानत पर था। नियमानुसार, उसकी मौत की सूचना जेल प्रशासन को भेजी जाएगी। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *