अमृतसर में जमीनी-विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष: गोलीबारी में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, पुलिस जांच जारी – Amritsar News

अमृतसर में जमीनी-विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष:  गोलीबारी में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, पुलिस जांच जारी – Amritsar News




अमृतसर देहाती पुलिस के थाना झंडेर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सल्लोदीन (खतराई कलां) में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सल्लोदीन में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते एक-दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में जर्नैल सिंह नामक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल को अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर वहीं, दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना झंडेर की पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *