अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आज आखिरी दिन – Jalandhar News

अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आज आखिरी दिन – Jalandhar News



कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए केंद्रीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की आज यानि 8 जून को आखिरी तारीख है। इसके बाद अब अभ्यर्थियों के डॉक्युमेंट की ऑनलाइन वेरीफिकेशन 12 जून 2026 तक की जाएगी। 15 जून 2026 को अस्थायी मेरिट सूची जारी होगी, जबकि छात्रों को 15 से 17 जून 2026 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने का अवसर मिलेगा। अंतिम मेरिट सूची 17 जून 2026 को प्रकाशित की जाएगी। दाखिले के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया 19 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित होगी, जबकि दूसरा राउंड 27 जून से 3 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसके बाद 4 जुलाई 2026 से ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग शुरू होगी, जो 21 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। यूजी ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग की अंतिम तिथि तथा विद्यार्थियों द्वारा यूनिवर्सिटी नियमों के अनुसार फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद 22 जुलाई 2026 से विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार विलंब शुल्क (यदि लागू हो) के साथ दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पोर्टल के मुताबिक अब तक अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए पोर्टल पर 48,669 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जबकि 41,951 छात्रों ने अपने आवेदन फॉर्म जमा किए हैं। आंकड़ों के अनुसार 25,714 आवेदन आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों से प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा बीसी/ओबीसी वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों की संख्या 24,185 दर्ज की गई है। वहीं कुल 29,067 फिमेल छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *