अश्वनी शर्मा बोले-योग भारत की अमूल्य धरोहर: पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया; विधायक ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश – Pathankot News

अश्वनी शर्मा बोले-योग भारत की अमूल्य धरोहर:  पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया; विधायक ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश – Pathankot News




पूरे देश के साथ-साथ पठानकोट में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक अश्वनी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कबाड़ धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम से हुई। इसमें महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। मानसिक तनाव भी दूर करता है योग मुख्य अतिथि विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि योग भारत की एक प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने बताया कि नियमित योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है। शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *