लुधियाना में महिला से होटल में दुष्कर्म: स्नैप चैट पर हुई दोस्ती, तस्वीरें दिखा किया ब्लैकमेल, जेठ को भेजी इंस्टाग्राम पर फोटोज – Ludhiana News

लुधियाना में महिला से होटल में दुष्कर्म:  स्नैप चैट पर हुई दोस्ती, तस्वीरें दिखा किया ब्लैकमेल, जेठ को भेजी इंस्टाग्राम पर फोटोज – Ludhiana News




लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-3 क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर होटल में ले जाकर ब्लेकमेलिंग करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी पर आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने और बाद में उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनदीप निवासी दिल्ली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर विश्वास में लेकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो स्नेपचैट पर बना लिए तथा लंबे समय तक उन्हें वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस को दी शिकायत में सोनिया (काल्पनिक) ने बताया कि 14 जून 2026 को आरोपी ने उसके जेठ मनु (काल्पनिक) को इंस्टाग्राम पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं। इस बारे में परिवार द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने पूरी घटना बताई। 2025 में आरोपी के साथ स्नैपचैट पर हुई थी मुलाकात
शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2025 में स्नैपचैट के माध्यम से उसकी पहचान मनदीप नामक युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे मिलने के लिए समराला चौक स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसने धोखे से उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं और तस्वीरें ले लीं। महिला का आरोप है कि बाद में आरोपी उन तस्वीरों को दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसी होटल में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *