पठानकोट में बंद सीवरेज लाइन चालू: लोगों को गंदगी से मिली निजात; अधिकारियों ने निरीक्षण कर सफाई करवाई – Pathankot News

पठानकोट में बंद सीवरेज लाइन चालू:  लोगों को गंदगी से मिली निजात; अधिकारियों ने निरीक्षण कर सफाई करवाई – Pathankot News


पठानकोट की रंधावा कॉलोनी में लंबे समय से बंद पड़ी सीवरेज लाइन की समस्या का समाधान कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों ने आज मौके का निरीक्षण किया और सीवरेज व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही समस्या के कारणों का पता लगाया।

.

निरीक्षण के बाद, सीवरेज कर्मचारियों की मदद से बंद पड़ी लाइन की सफाई का कार्य शुरू किया गया। कर्मचारियों ने सीवरेज लाइन में जमा गंदगी और रुकावट को हटाकर उसे दोबारा सुचारू रूप से चालू कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। वह पिछले कई दिन से परेशान थे।

लोगों ने विभाग का जताया आभार

सीवरेज लाइन चालू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब समाधान से उन्हें बड़ी राहत मिली है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाएगा, ताकि निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *