पंजाब में विदेशी हैंडलर्स के 3 गुर्गे अरेस्ट: SSOC अमृतसर-काउंटर-इंटेलिजेंस जालंधर का बड़ा एक्शन; 3 पिस्तौलें और कारतूस बरामद – Amritsar News
पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एसएसओसी अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहा था। इस कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 3 विदेशी निर्मित अत्याधुनिक पिस्तौलें तथा कारतूस बरामद किए गए हैं। विदेश से जुड़े गैंगस्टर कनेक्शन का खुलासा पुलिस ने इस मामले में एसएसओसी थाना, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो पंजाब में गैंगवार, रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल हैं। ये आरोपी हथियारों की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने और विभिन्न आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का काम कर रहे थे। पुराने हत्या मामलों से भी लिंक मिला जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध अमृतसर कमिश्नरेट में दर्ज एक हत्या के मामले और बटाला में दर्ज हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले से भी जुड़ा हुआ है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह नेटवर्क केवल हथियार तस्करी तक सीमित नहीं था, बल्कि गंभीर हिंसक अपराधों में भी शामिल रहा है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि सहयोगियों, स्थानीय संपर्कों और विदेशी हैंडलर्स की पहचान की जा सके। साथ ही, इस गिरोह द्वारा पहले की गई आपराधिक गतिविधियों का भी पता लगाया जा रहा है।
Source link

