लुधियाना में कैबिनेट मंत्री मुंडिया के आवास का होगा घेराव: नगर निगम संघर्ष कमेटी निकालेगी रोष मार्च, पुलिस बल तैनात; सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी – Ludhiana News
लुधियाना में आज नगर निगम संघर्ष कमेटी की ओर से कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के आवास का घेराव करने का ऐलान किया गया है। अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे निगम के कच्चे मुलाजिमों ने रोष मार्च निकालने की तैयारी कर ली है। निगम के कच्चे कर्मचारी सुबह 11 बजे वीर पैलेस से एकत्रित होकर रोष मार्च शुरू करेंगे। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर और झंडे लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री के आवास की ओर कूच करेंगे। संघर्ष कमेटी के नेताओं का कहना है कि कच्चे मुलाजिम लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। इसी के विरोध में यह घेराव कार्यक्रम रखा गया है। मंत्री के आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी उधर, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मंत्री के आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। संघर्ष कमेटी की 4 मांगें…
Source link

