चंडीगढ़ में टाइमिंग के हिसाब से बढ़ेंगे पार्किंग रेट: हर घंटे की ज्यादा फीस चुकानी होगी, 4 मार्केट में होगा, ई-टिकट मिलेगी – Chandigarh News
चंडीगढ़ में पेड पार्किंग व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम शहर की पार्किंग साइट्स को 4 ऑपरेशनल जोन में बांटकर नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत प्रमुख कमर्शियल और अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पार्किंग शुल्क बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही स्मार्ट पार्किंग सिस्टम लागू करने की भी तैयारी है। निगम के अधिकारी शहर की मौजूदा पार्किंग व्यवस्था, स्मार्ट पार्किंग सिस्टम और नए टेंडर ड्राफ्ट की समीक्षा कर रहे हैं। जॉइंट कमिश्नर डा. इंदरजीत ने कहा कि नई पार्किंग व्यवस्था के लिए ड्रॉफ्ट तैयार हो गया है। नए सिस्टम में क्या-क्या होगा, सब कुछ जानिए:- कर्मचारियों का रिकॉर्ड और फिजिकल जांच होगी
नगर निगम ने पार्किंग स्थलों पर तैनात कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड तैयार करने और समय-समय पर उनकी फिजिकल जांच करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर तुरंत रिपोर्ट तैयार की जाए। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने की जिम्मेदारी भी दी गई है, ताकि पार्किंग स्थलों पर अवैध वसूली और नियमों के उल्लंघन को रोका जा सके।
Source link

