पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश-आंधी का अलर्ट: हीट वेव से राहत; 24 घंटे में डेयरी फार्म का टीन शेड गिरा, बिजली के खंभे टूटे – Chandigarh News
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज और कल बारिस गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम बना हुआ है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में 5.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। 18 जिलों में आज असर
मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक, बिजली गिरने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और श्री मुक्तसर साहिब के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है डेयरी फार्म का टीन शेड गिरा, 2 भैंसों की मौत
गुरुवार शाम को पंजाब के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलीं। मानसा के गांव भैणीबाघा में आंधी और बारिश के कारण एक डेयरी फार्म का टीन शेड गिर गया, जिससे दो भैंसों की मौत हो गई और करीब 15 भैंसें घायल हो गईं। एक मजदूर के घायल होने की भी सूचना है। वहीं पटियाला में खालसा कॉलेज के पास पेड़ बिजली की तारों पर गिर गया, जिससे आठ बिजली खंभे और एक ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई और यातायात भी बाधित रहा। अमृतसर में 0.6 मिमी और रूपनगर में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान की ओर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव आया है। इसी के चलते कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना एक अन्य मौसम तंत्र अब कमजोर पड़ गया है। विभाग के अनुसार मानसून अभी पंजाब तक नहीं पहुंचा है और वर्तमान बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ ही है। 3 दिन बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 6, 7 और 10 जून को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद गर्मी बढ़ सकती है। अगले तीन दिन का मौसम…
Source link

