मानसून से पहले ढोका मोहल्ला व धर्मपुरा क्षेत्र का निरीक्षण किया – Ludhiana News

मानसून से पहले ढोका मोहल्ला व धर्मपुरा क्षेत्र का निरीक्षण किया – Ludhiana News




मानसून से पहले जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में तैयारियों का आकलन करने के लिए लुधियाना केंद्रीय के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने नगर निगम के जोनल कमिश्नर अमनप्रीत सिंह और जोनल कमिश्नर नीरज जैन के साथ ढोका मोहल्ला, धर्मपुरा, रणजीत पार्क सहित आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धर्मपुरा नाले के आसपास रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए। यह कार्य धर्मपुरा नाले को कवर करने की समग्र परियोजना का हिस्सा बताया गया, जिसका उद्देश्य मानसून के समय रिहायशी इलाकों में पानी के ओवरफ्लो को रोकना है। अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि वे बुड्ढा दरिया के आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत देने के लिए परियोजना कार्य तेज करवा रहे हैं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर साइट पर अतिरिक्त मजदूर तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *