पठानकोट में जीप-बाइक की टक्कर: युवक की टांग और कंधा टूटा, धार कलां के चलाह मोड़ पर हुआ हादसा, पुलिस जांच जारी – Pathankot News
पठानकोट के धार कलां स्थित चलाह मोड़ पर शनिवार को एक महिंद्रा जीप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा पठानकोट-डलहौजी-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 154ए पर डूंगे मोड़ के निकट हुआ। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान संजीव कुमार पुत्र हरबंस सिंह, निवासी सलाहड़ी खड्ड (सुकरेत), तहसील धार कलां के रूप में हुई है।
बाइक सवार का कंधा टूटा
जानकारी के अनुसार, टीवीएस मोटरसाइकिल (नंबर पीबी-35 एजी-5609) पर सवार एक व्यक्ति धार कलां चौक से सुकरेत की दिशा में जा रहा था। तभी सुकरेत से धार कलां की ओर आ रही महिंद्रा जीप (नंबर एचपी-73-0890) से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चालक को गंभीर चोटें आईं। हादसे में उसकी दाहिनी टांग और कंधा टूट गया, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें लगीं। सड़क सुरक्षा फोर्स ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स रूट नंबर-1 की टीम, जिसमें कांस्टेबल विकास मेहरा और आशीष शर्मा शामिल थे, मौके पर पहुंची। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त जीप को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद, उन्हें 112 एंबुलेंस की सहायता से पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link

