संगरूर में टूटी सड़कों को लेकर अकाली दल का प्रदर्शन: AAP सरकार पर लगाए आरोप, विकास कार्यों में देरी पर घेरा – Sangrur News
शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के जिला अध्यक्ष रिपदमन सिंह ढिल्लों ने संगरूर शहर में सड़कों की खराब हालत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ महावीर चौक से फुआरा चौक पटियाला रोड पर धर्म अर्थ लंगर के सामने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। ढिल्लों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) की राजधानी संगरूर में ही हालात बदतर हैं। शहर की मुख्य सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने याद दिलाया कि जब वह अध्यक्ष थे, तब बरनाला कैंचियां से फुआरा चौक तक सड़क का निर्माण हुआ था। कांग्रेस सरकार के पांच साल बीत गए और अब AAP सरकार को सत्ता में आए साढ़े चार साल हो चुके हैं, लेकिन सड़कों की हालत जस की तस है। ठेकेदार पर काम शुरू नहीं करने का आरोप ढिल्लों ने बताया कि सड़क के वर्क ऑर्डर 30 जनवरी को जारी हुए थे, लेकिन अधिकारियों और कमेटी के अनुसार, ठेकेदार ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारों और अधिकारियों के बीच ‘परसेंटेज’ तय न होने के कारण काम रुका हुआ है। इसी तरह, अन्य विकास कार्यों के लिए भी टेंडर जारी किए गए हैं, लेकिन अधिकारी वर्क ऑर्डर नहीं दे रहे हैं। बारिश का मौसम नजदीक है, लेकिन अभी तक बारिश के पानी के नालों की सफाई नहीं हुई है और न ही इसके लिए कोई टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है। रणवीर कॉलेज रोड, जेपी कॉलोनी, सोइयां रोड, बाजीगर बस्ती और धुरी गेट जैसे इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर जाता है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ढिल्लों ने चेतावनी दी कि यदि संगरूर के आवश्यक कार्य पूरे नहीं हुए, तो शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगा।
Source link

