पठानकोट के युवक से 1.34 लाख की ठगी: कांगड़ा के ट्रैवल एजेंट पर केस दर्ज; जॉर्जिया-स्लोवाकिया भेजने का दिया झांसा – Pathankot News

पठानकोट के युवक से 1.34 लाख की ठगी:  कांगड़ा के ट्रैवल एजेंट पर केस दर्ज; जॉर्जिया-स्लोवाकिया भेजने का दिया झांसा – Pathankot News




पठानकोट पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये और असली पासपोर्ट हड़पने के आरोप में हिमाचल प्रदेश के एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आर्थिक अपराध शाखा की लंबी जांच के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के ज्वालाजी निवासी रोहित राणा के तौर पर हुई है। 2 किस्तों में ऐंठे 1.34 लाख
पुलिस को दी शिकायत में हरून गिल निवासी पठानकोट ने बताया कि उसने स्लोवाकिया जाने के लिए गुरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति के माध्यम से ट्रैवल एजेंट रोहित राणा से संपर्क किया था। आरोपी रोहित राणा जो वर्तमान में सेक्टर-20ए चंडीगढ़ में रह रहा है, ने हरून को झांसा दिया। उसने पीड़ित को पहले स्लोवाकिया और बाद में वहां से जॉर्जिया भेजने का बड़ा सपना दिखाया। झांसे में आकर पीड़ित ने गुरप्रीत सिंह के जरिए पहले 1.9 लाख और बाद में 24 हजार रुपए सीधे आरोपी रोहित राणा को दिए। इस तरह आरोपी ने कुल 1.34 लाख की राशि और पीड़ित का असली पासपोर्ट अपने पास जमा करवा लिया। न विदेश भेजा, न लौटाए पैसे और पासपोर्ट
पुलिस को दी शिकायत में गिल ने बताया कि पैसे और दस्तावेज लेने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने न तो पीड़ित को विदेश भेजने का कोई प्रबंध किया और न ही उसके पैसे और असली पासपोर्ट वापस किए। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद मामला दर्ज
धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर पठानकोट की आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की गहनता से इंक्वायरी की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद थाना डिवीजन नंबर 2, पठानकोट में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी रोहित राणा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) व 318(4) और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *