कपूरथला में दिनदहाड़े फायरिंग: बाइक और कार सवारों ने युवक को घेरा, जान बचाने के लिए ट्रैक्टर लेकर भागा – Kapurthala News
कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र के गांव मंड चक्कोकी में खेत से लौट रहे एक युवक पर फायरिंग और हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल युवक को कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित के बयान पर ढिलवां थाने में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना ढिलवां के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन घायल जोबनप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव चक्कोकी मंड में उसकी और उसके पिता सतनाम सिंह की लगभग 12 एकड़ जमीन है। वह अपने पिता के साथ खेती करता है। बीते 12 जून की दोपहर वह अपने दोस्त बलदेव सिंह बाजवा (निवासी गांव हबीबवाल) का ट्रैक्टर अपनी जमीन जोतने के लिए लाया था। जब वह जमीन जोतकर धुस्सी बांध पर लौटा, तो एक बाइक पर सवार दो युवक और एक आई-20 कार में सवार चार लोग उसका पीछा करने लगे। उनके साथ एक और कार भी थी, जो कीचड़ में फंस गई थी। जब हमलावरों को इसका पता चला, तो वे गाड़ी को बाहर निकालने लगे। इस पर जोबनप्रीत ने ट्रैक्टर भगा लिया और चलते ट्रैक्टर से अपने दोस्त किक्की (निवासी लखन के पड्डे) को फोन किया। जज्जा ने जोबनप्रीत की कार पर फायर किया किक्की के साथ सहजपाल और गुरजीत सिंह भी फोन सुनते ही धुस्सी बांध पर आ गए। उसका एक और दोस्त युवराज भी अपनी आई-20 कार लेकर वहां पहुंचा। इस दौरान बाइक पर पीछा कर रहे जतिंदरपाल जज्जा (निवासी नडाला) के हाथ में पिस्तौल थी। जज्जा ने जोबनप्रीत की कार पर फायर किया, जो कार के बंपर पर लगा। इतने में किक्की भी कार लेकर वहां पहुंच गया। जोबनप्रीत ट्रैक्टर लेकर भाग रहा था, तभी जज्जा ने उस पर फिर फायरिंग कर दी। हालांकि, उसे कोई गोली नहीं लगी। इस दौरान उसका ट्रैक्टर असंतुलित होकर धुस्सी बांध से नीचे उतरकर सफेदे के पेड़ से जा टकराया। इतने में जज्जा वह उसके अज्ञात साथी ट्रैक्टर पर सवार होकर उसके पास आ गए और हाथों में पहने हुए कड़ों से वार करके जख्मी कर दिया। उसके बाद दोस्तों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। दूसरी तरफ थाना ढिलवां के एसएचओ एसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि जोबनप्रीत सिंह के बयान पर जतिंदरपाल जज्जा, राजा निवासी चक्कोकी व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कितने राउंड फायरिंग हुई, इसकी जांच की जा रही है
Source link

