कोटकपूरा में ट्रैफिक पुलिस को मिला गिरा हुआ रिवॉल्वर: रिकॉर्ड जांच के बाद मालिक को सुरक्षित सौंपा गया, SHO बोले-हथियार संभालकर रखें – Faridkot News

कोटकपूरा में ट्रैफिक पुलिस को मिला गिरा हुआ रिवॉल्वर:  रिकॉर्ड जांच के बाद मालिक को सुरक्षित सौंपा गया, SHO बोले-हथियार संभालकर रखें – Faridkot News




फरीदकोट में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने बत्तियां वाला चौक से मिले एक लाइसेंसी रिवॉल्वर को उसके असली मालिक के हवाले कर दिया। इस मौके पर रिवॉल्वर के मालिक ने जिला पुलिस का विशेष रूप से धन्यवाद किया। जानकारी के अनुसार गांव दीप सिंह वाला निवासी गुरनैन सिंह पुत्र जंगीर सिंह एक दिन पहले दवाई लेने के लिए फाजिल्का जा रहे थे। वह फरीदकोट से बस के माध्यम से कोटकपूरा पहुंचे थे। इस दौरान बस से उतरते समय उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर बत्तियां वाला चौक में गिर गया, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में मिली। इसी दौरान चौक में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को रिवॉल्वर मिला, जिन्होंने उसे थाना सिटी कोटकपूरा में जमा करवा दिया। पुलिस ने की रिवॉल्वर के मालिक की पहचान पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के रिकॉर्ड के माध्यम से जांच कर रिवॉल्वर के मालिक की पहचान की और आज उन्हें थाना सिटी बुलाकर उनका रिवॉल्वर सौंप दिया। इस मौके पर गुरनैन सिंह ने बताया कि जल्दबाजी के कारण उनका रिवॉल्वर गिर गया था, जिसकी जानकारी उन्हें कई घंटों बाद मिली। उन्होंने थाना सिटी, ट्रैफिक पुलिस तथा फरीदकोट जिला पुलिस का विशेष धन्यवाद किया। इस संबंध में थाना सिटी के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अपने हथियारों को पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ संभालकर रखें। उन्होंने कहा कि यदि यह हथियार किसी गलत तत्व के हाथ लग जाता तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *