पठानकोट में पुलिस का फ्लैग मार्च, वाहनों की जांच: पटाखे बजाने वाले बुलेट चालकों को चेतावनी; ओवरलोड वाहनों पर होगी कार्रवाई – Pathankot News
पठानकोट जिले के शाहपुरकंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अमन-शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान विभिन्न वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। लोगों में बरकरार रहे सुरक्षा की भावना
एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों के निर्देश पर थाना प्रभारी मोहित टाक के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च जुग्याल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में निकाला गया। थाना प्रभारी टाक ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस नियमित रूप से ऐसे अभियान चला रही है। पटाखे बजाने वाले बुलेट चालकों पर होगी कार्रवाई
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने कई स्थानों पर वाहनों की जांच की। विशेष रूप से उन बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो अपने वाहनों में अवैध रूप से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाले साइलेंसर लगाकर लोगों को परेशान करते हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली चालकों को चेतावनी
इसके अतिरिक्त, पुलिस ने ओवरलोड होकर चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालकों को भी चेतावनी दी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली निर्धारित क्षमता से अधिक भार के साथ चलती पाई गई, तो उसका चालान किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि माइनिंग विभाग के नियमों का पालन करने वाले वाहनों को कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
Source link

