कपूरथला में सवारी बस बनी ‘नशा घर’: बस में ड्रग्स लेती महिला व नशेडि़यों का वीडियो वायरल, पंजाब में एंटी ड्रग्स अभियान पर सवाल – Kapurthala News

कपूरथला में सवारी बस बनी ‘नशा घर’:  बस में ड्रग्स लेती महिला व नशेडि़यों का वीडियो वायरल, पंजाब में एंटी ड्रग्स अभियान पर सवाल – Kapurthala News




पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सरकारी अभियानों और दावों के बीच कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सरेआम एक चलती सवारी बस के भीतर कथित तौर पर ड्रग्स (नशा) लेती हुई दिखाई दे रही है। सार्वजनिक स्थान और वह भी एक यात्री बस के अंदर हुई इस घटना ने प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो ने राज्य में नशे के उन्मूलन के लिए किए जा रहे बड़े-बड़े सरकारी दावों की जमीनी हकीकत बयां कर दी है। सामाजिक विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि सार्वजनिक वाहनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इस तरह सरेआम नशा हो रहा है तो यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। इससे साफ है कि पंजाब में नशे की समस्या कितनी गहराई से पैर पसारे हुए है और इसे रोकने के लिए सिर्फ घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। लोग बोले- ऐसे में तो बसों बहन बेटियों को सफर होगा असुरक्षित चलती बस में महिला द्वारा नशा करने के इस वीडियो ने आम जनता, विशेषकर महिलाओं और परिवारों में असुरक्षा और चिंता की भावना बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर सार्वजनिक बसों में ऐसे असामाजिक तत्व सरेआम नशा करेंगे, तो आम नागरिकों और बहन-बेटियों का सफर करना दूभर हो जाएगा। लोगों ने मांग की है कि ऐसे रूटों पर चलने वाली बसों की औचक चेकिंग की जानी चाहिए। जांच के बाद ही साफ होगी स्थिति, वीडियो की अधिकारिक पुष्टि नहीं फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुलिस या किसी अन्य प्रामाणिक स्रोत से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस और संबंधित विभाग इस वायरल वीडियो को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के बाद वीडियो में दिख रही महिला व नशा तस्करों के खिलाफ क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल, इस वीडियो ने पूरे इलाके में एक नई बहस छेड़ दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *