लुधियाना में नौकरानी ने लाखों के गहने चुराए: पार्टनर के साथ मिलकर मालिक के घर की वारदात; बिना बताए काम छोड़कर फरार – Ludhiana News
लुधियाना में मेहरबान के अंतर्गत आने वाले गांव खेरी में एक घरेलू सहायिका (नौकरानी) द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर मालिक के घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला घर की अलमारी में रखे सोने के कीमती गहने समेट कर रफूचक्कर हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 1500 महीने पर रखी थी नौकरानी, ऐसे खुला राज जानकारी के अनुसार गांव खेरी (थाना मेहरबान, लुधियाना) के रहने वाले राजिंदर सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले अपने घर के कामकाज के लिए रेनू देवी उर्फ पार्वती नाम की महिला को ₹1500 प्रति महीना मजदूरी पर रखा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक बीती 13 जून के बाद से रेनू देवी अचानक बिना बताए काम पर आना बंद कर दिया। जब वह कई दिनों तक नहीं आई, तो राजिंदर सिंह की पत्नी को कुछ शक हुआ। उसने जब घर के कमरों और अलमारी की जांच की, तो उनके होश उड़ गए। अलमारी के लॉकर में रखे सोने के कीमती आभूषण गायब थे। साथी के साथ मिलकर रची चोरी की साजिश पीड़ित परिवार का आरोप है कि घरेलू सहायिका रेनू देवी ने अपने एक साथी जगरूप सिंह उर्फ जंगा पुत्र अंग्रेज सिंह (निवासी गांव कनीजा, लुधियाना) के साथ मिलकर इस पूरी चोरी की साजिश को अंजाम दिया है। दोनों ने मौका पाकर अलमारी से सोने के जेवर चोरी किए और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी इस मामले में थाना मेहरबान की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 305(घर में चोरी) और 3(5)(साझा इरादा) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपियों की पहचान रेनू देवी उर्फ पार्वती जो मूल निवासी जिला दरभंगा (बिहार), हाल निवासी: लाडी का मकान (किराएदार), गांव खेरी, लुधियाना। और वही जगरूप सिंह उर्फ जंगा पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गांव कनीजा, लुधियाना। के रूप में हुई है मामले की जांच कर रहे हवलदार गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही दोनों को दबोचकर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।
Source link

