एयरफोर्स जवान निकला अफीम तस्कर: बरनाला पुलिस ने नाकाबंदी में 3 किलो अफीम सहित पकड़ा; मोहाली में है तैनात – Barnala News

एयरफोर्स जवान निकला अफीम तस्कर:  बरनाला पुलिस ने नाकाबंदी में 3 किलो अफीम सहित पकड़ा; मोहाली में है तैनात – Barnala News



बरनाला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के एक सिपाही को 3 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में जब आरोपी की असली पहचान उजागर हुई तो पुलिस प्रशासन सहित देश

.

मामले की जानकारी देते हुए भदौड़ थाना के प्रभारी (SHO) हरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को इलाके में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खास नाकेबंदी की और संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे सिमरतपाल सिंह नामक युवक को काबू किया। जब उसके पास मौजूद सामान की तलाशी ली गई, तो उसमें से 3 किलो अफीम बरामद हुई।

शुरुआत में पुलिस को भटकाया

थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तारी के शुरुआती दौर में आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पुलिस को लगातार गुमराह करने और अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया। हालांकि, जब पुलिस ने पेशेवर तरीके से गहन पूछताछ शुरू की, तो वह ज्यादा देर टिक नहीं सका और उसने अपना सच उगल दिया।

आरोपी सिमरतपाल सिंह ने कबूल किया कि वह भारतीय वायु सेना (IAF) में बतौर सिपाही कार्यरत है और वर्तमान में उसकी तैनाती मोहाली एयरफोर्स स्टेशन पर है। आरोपी मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला है।

पूरे नशा सिंडिकेट को खंगालने में जुटी पुलिस

वायु सेना के जवान की इस मामले में संलिप्तता सामने आने के बाद केस की गंभीरता काफी बढ़ गई है। थाना प्रभारी हरसिमरनजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि जवान की गिरफ्तारी के बाद अब जांच का दायरा बड़ा कर दिया गया है। पुलिस की एक विशेष टीम (Special Team) इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में अफीम कहां से लेकर आया था और बरनाला में इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी।

मोबाइल रिकॉर्ड और बैंक खातों की जांच शुरू

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नशा तस्करी के पीछे किसी बड़े अंतरराज्यीय रैकेट या सिंडिकेट का हाथ हो सकता है। इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन के मुख्य सरगना (Kingpin) तक पहुंचने के लिए पुलिस आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR) और बैंक खातों के लेन-देन को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में कुछ और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं और बड़े नशा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *