पठानकोट में प्रिंसिपल की कोठी में चोरी: नाबालिग ने 20 लाख का सामान उड़ाया; पुलिस ने गिरफ्तार कर सुधार गृह भेजा – Pathankot News

पठानकोट में प्रिंसिपल की कोठी में चोरी:  नाबालिग ने 20 लाख का सामान उड़ाया; पुलिस ने गिरफ्तार कर सुधार गृह भेजा – Pathankot News




शहर के पॉश एरिया रॉयल एस्टेट में सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल की निर्माणाधीन कोठी से लाखों का सामान चुराने वाले नाबालिग को थाना 2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 6 दिन पहले कोठी से एसी यूनिट, सेनेटरी और 20 लाख की कीमत की कॉपर वायर चोरी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक गांव धोबड़ा के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल मंजू बाला निवासी बसंत कॉलोनी ने बताया कि वे फिल्हाल बसंत कॉलोनी में किराए के मकान में रहतीं हैं। उनके पति डॉ. कुंदन लाल एनएचपीसी चंबा में बतौर साएमओ ड्यूटी पर हैं। मंजू बाला ने बताया कि उन्होंने रॉयल एस्टेट, सैली रोड पर अपनी एक नई कोठी बनाई है, जिसमें अभी उन्होंने रहना शुरू नहीं किया है। जिसका काम अभी जारी है। वे निर्माण कार्य का जायजा लेने वहां आती-जाती रहती हैं। 12 जून की दोपहर दिया वारदात को अंजाम
प्रिंसिपल मंजू बाला ने बताया कि 11 जून को वह कोठी में गई थीं। तब सब कुछ ठीक था। उन्होंने 13 जून से कोठी में वॉटर प्रूफिंग का काम शुरू करवाना था। जिसके लिए वे 13 जून को जब वह अपने जीजा सतपाल के साथ कोठी पर पहुंचीं, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गईं। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिससे स्पष्ट है कि चोरी 12 जून को दिन के समय करीब 2 से 3 बजे के बीच की गई। एसी यूनिट और तारें तक चुरा ले गया चोर
शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से कोठी के अंदर से कीमती सामान उड़ाया। चोर ने कोठी के 5 बाथरूमों का सारा कीमती सामान और किचन की टोटियां व फिटिंग जगुआर कंपनी का कीमती सामान, कोठी में लगे 7 एयर कंडीशनर, कॉपर वायर (तांबे की तारें) और फिटिंग सहित कुल 20-25 लाख की कीमत का अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। पुलिस को दी लिखित शिकायत
प्रिंसिपल मंजू बाला ने बताया कि वह अपने स्तर पर भी अज्ञात चोरों की तलाश करती रहीं, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर वह थाना 2 पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज करवाने गई। उन्होंने पुलिस को लिखित बयान दर्ज करवाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चोर को दबोच लिया है। नाबालिग चोर को होशियारपुर सुधार गृह भेजा
थाना 2 के प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर एक युवक को काबू किया गया। जिसे मामला दर्ज करने के बाद होशियारपुर स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ये पता लगाया जा रहा है कि युवक ने चोरीशुदा सामान कहां और किसे बेचा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *