नूरमहल निकाय चुनाव, 13 वार्डों में 6 निर्दलीय जीते: सभी कांग्रेस समर्थित, AAP के 4, BSP के 2, एक सीट पर सिमटी भाजपा – Nakodar News

नूरमहल निकाय चुनाव, 13 वार्डों में 6 निर्दलीय जीते:  सभी कांग्रेस समर्थित, AAP के 4, BSP के 2, एक सीट पर सिमटी भाजपा – Nakodar News




जालंधर जिले में नूरमहल निकाय चुनाव के 13 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इनमें 6 निर्दलीय (कांग्रेस समर्थित) उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 4, बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 2 और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 1 सीट मिली है। अकाली दल को इन चुनावों में कोई सीट नहीं मिल पाई। नकोदर (नूरमहल) में आज सुबह बीडीपीओ दफ्तर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। कई घंटे चली मतगणना के बाद सभी 13 वार्डों के नतीजे सामने आए। कहां- कौन जीता विजेता उम्मीदवारों में वार्ड 1 से राजन, वार्ड 2 से सोनू ठेकेदार, वार्ड 3 से सुखविंदर कौर, वार्ड 4 से दीपक कुमार दीपू, वार्ड 5 से एकता नैयर, वार्ड 6 से दिनेश कुमार निक्कू, वार्ड 7 से ममता बालू एडवोकेट, वार्ड 8 से कुलदीप दीपा, वार्ड 9 से सोनिया, वार्ड 10 से प्रियंका मिश्रा, वार्ड 11 से रजनी कोहली, वार्ड 12 से राकेश कलेर और वार्ड 13 से जंग बहादुर कोहली शामिल हैं। जीतने वाले उम्मीदवारों को जीत के प्रमाण पत्र दिए गए। नतीजों के बाद उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। विजयी उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। यहां देखे फोटो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *