कपूरथला में जनगणना 2027 का पहला चरण पूरा: 1254 एन्यूमरेटरों ने घर-घर सर्वे कर जुटाया बुनियादी सुविधाओं का डेटा – Kapurthala News

कपूरथला में जनगणना 2027 का पहला चरण पूरा:  1254 एन्यूमरेटरों ने घर-घर सर्वे कर जुटाया बुनियादी सुविधाओं का डेटा – Kapurthala News



कपूरथला जिले में जनगणना 2027 का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इसमें हाउस लिस्टिंग और हाउस सेंसस का काम शामिल था। यह अभियान 16 मई से 13 जून, 2026 तक चलाया गया। उपायुक्त (DC) आकाश बंसल ने इसकी जानकारी दी। उपायुक्त आकाश बंसल ने बताया कि घर-घर सर्

.

पूरे जिले को 1,269 ब्लॉकों में विभाजित किया गया था। कार्य की प्रभावी निगरानी के लिए प्रत्येक 6 एन्यूमरेटर पर एक सुपरवाइजर तैनात किया गया था। सर्वे के दौरान, 33 विशिष्ट प्रश्नों के माध्यम से लोगों के घरों की स्थिति, पीने के पानी, बिजली, स्वच्छता, कुकिंग गैस, मोबाइल, इंटरनेट और वाहनों जैसी बुनियादी सुविधाओं और संपत्तियों के बारे में जानकारी एकत्र की गई।

DC बोले- डेटा विकास योजनाएं बनाने में सहायता करेगा

बंसल ने कहा कि यह एकत्रित डेटा सरकार को नई कल्याणकारी योजनाएं और विकास योजनाएं बनाने में सहायता करेगा। यह पहला चरण फरवरी 2027 में होने वाली मुख्य जनगणना का आधार बनेगा, जिससे हर घर तक सटीक पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

उपायुक्त बंसल ने निर्धारित समय-सीमा में कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एन्यूमरेटरों और सुपरवाइजरों सहित फील्ड स्टाफ की सराहना की। उन्होंने इस अभियान के दौरान सहयोग और भागीदारी के लिए कपूरथला के लोगों का भी आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *