अबोहर में गली में मिला व्यक्ति का शव: नशे में झूमते हुए आया था, साथी मौके से फरार; पुलिस मामले की जांच में जुटी – Abohar News
अबोहर के सीडफार्म इलाके में रविवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव गली में एक दुकान के सामने पड़ा मिला। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक व्यक्ति कुछ समय पहले अपने एक साथी के साथ झूमते हुए आ रहा था। उसका साथी तो वहां से चला गया, लेकिन यह व्यक्ति गली में ही गिर गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। लोगों का रोष देखकर मृतक का साथी मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई कि व्यक्ति की मौत नशे के सेवन से हुई है। मृतक की नहीं हुई पहचान हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। नर सेवा नारायण सेवा समिति के बिट्टू नरूला ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब ढाई बजे 112 पुलिस हेल्पलाइन से सूचना मिली थी। उन्होंने अपने साथी मोनू ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में शव को मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि वह कहीं बाहर का बताया जा रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। वहीं मौके पर मौजूद सुरजीत कौर जो कि एक किरयाने की दुकान चलाती है उसने बताया कि दो युवक नशे में झूमते हुए उसकी दुकान के आगे से गुजर रहे थे जिन्हें मोहल्ले के लोगो ने वहां से खदेड़ा था। जिस पर एक युवक तो वहां से भाग गया जबकि अधिक नशे में होने के कारण यह यहीं पर उनकी दुकान के सामने गिरा रहा जब किसी राहगीर ने उसे संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। महिला ने बताया कि उनके ऐरिया में नशेड़ियों का बुरा हाल है। दूर दराज से लोग यहां पर नशा लेने आते हैं और उनका जीवन नरक बन चुका है अगर कोई इनकी शिकायत करता है तो नशेड़ी उन पर हमला करते हैं उनके बच्चों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
Source link

