आठ साल की बच्ची को कुत्तों ने काटा, मौत: मोरिंडा की है घटना, घर से दूध के लिए गई थी, पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी – Morinda News

आठ साल की बच्ची को कुत्तों ने काटा, मौत:  मोरिंडा की है घटना, घर से दूध के लिए गई थी, पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी – Morinda News




रूपनगर जिले के मोरिंडा में स्ट्रे डॉग द्वारा आठ साल की बच्ची को काटने का मामला सामने आया है। कुत्ते ने इस तरह बच्ची को काटा की उसकी मौत हो गई। यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के समय देखा जा सकता है कि बच्ची जान बचाने के लिए चिल्ला रही थी। आखिर में जब तक लोग पहुंचे तब वह गंभीर रूप में घायल हो चुकी थी। उसे पीजीआई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जान बचाने के लिए काफी दूर तक भागी
यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। मोरिंडा के वार्ड नंबर एक की बच्ची अपने घर से पास के बाजार में दूध खरीदने के लिए निकली थी। दोपहर की भीषण गर्मी के कारण सड़कें पूरी तरह से खाली और सुनसान थीं। करीब 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों को देखकर घबराई बच्ची अपनी जान बचाने के लिए घर की ओर भागी, लेकिन झुंड ने उसका पीछा किया।
कुत्तों ने लड़की को जमीन पर गिरा दिया इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर झपट्टा मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद अन्य कुत्तों ने उसे घेर लिया और नोचना शुरू कर दिया। बच्ची दर्द से चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आसपास सन्नाटा होने के कारण काफी देर तक कोई उसकी मदद के लिए नहीं पहुंच सका। मदद के लिए लोग भागे, पीजीआई भेजा
कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी। उन्होंने कुत्तों को भगाकर उसे गंभीर हालत में बचाया और उपचार के लिए मोरिंडा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत नाजुक होने के कारण उसे तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। परिवार को मुआवजा दिया जाए घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद/म्युनिसिपल कमेटी के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि समय रहते कदम उठाए जाते तो इस हादसे को टाला जा सकता था। परिवार को मुआवजा दिया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *