सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर छोटे भाई ने काटा केक: मूसा हवेली में जुटे फैंस, पिता बलकौर सिंह बोले- आज भी मुझे मिलती हैं धमकियां – Mansa News
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का चौथा जन्मदिन आज मूसा हवेली में उनके माता-पिता और प्रशंसकों द्वारा मनाया गया। सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिद्धू ने केक काटा। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद रहे, जिन्होंने गायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके पिता बलकौर सिंह ने कहा कि आज भी कुछ लोग उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें उनकी संपत्ति का पूरा अधिकार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ गैंगस्टर उनसे संपर्क कर बातचीत करना चाहते हैं और गोल्डी बराड़ को मारने की पेशकश भी कर चुके हैं। हालांकि, बलकौर सिंह ने स्पष्ट किया कि वह किसी की जान लेने के पक्ष में नहीं हैं। वह अपने बेटे को खोने का दर्द झेल चुके हैं और नहीं चाहते कि किसी अन्य मां को भी अपने बेटे को खोने की पीड़ा सहनी पड़े। बलकौर सिंह ने दोहराया कि वह लगातार सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक इंसाफ नहीं मिला है।
प्रशंसकों के निरंतर समर्थन और प्यार के लिए आभार इस अवसर पर उनके पिता बलकौर सिंह ने कहा कि बेटे के निधन के बाद यह उसका चौथा जन्मदिन है। बलकौर सिंह ने प्रशंसकों के निरंतर समर्थन और प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ कथित तौर पर गलत प्रचार करने वालों को नसीहत देते हुए बलकौर सिंह ने कहा कि किसी को भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे किसी के माता-पिता की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
Source link

