24घंटे वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट से खोखली हुई लुधियाना की सड़कें: पखोवाल रोड पर 10 फीट गहरा गड्‌ढा बना, मॉडल टाउन में टिप्पर फंसा – Ludhiana News

24घंटे वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट से खोखली हुई लुधियाना की सड़कें:  पखोवाल रोड पर 10 फीट गहरा गड्‌ढा बना, मॉडल टाउन में टिप्पर फंसा – Ludhiana News




24 घंटे वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट ने लुधियाना शहर की सड़कें खोखली कर दी। शहर में जिन-जिन सड़कों पर वाटर सप्लाई की नई पाइप लाइन बिछाई गई हैं वहां-वहां पर सड़कें धंसने लगी हैं। हालात यह हैं कि सड़कों पर दस-10 फीट गहरे गड्‌ढ़े होने लगे हैं। सोमवार को लुधियाना की पखोवाल रोड पर सड़क के बीचों-बीच एक 10 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। इससे दो दिन पहले भी पखोवाल रोड पर ही इंडोर स्टेडियम के सामने भी सड़क धंस गई थी। इसके अलावा मॉडल टाउन एक्सटेंशन में भी श्मशान घाट के सामने सड़क धंसने की वजह से एक टिप्पर उसमें फंस गया। दोनों जगह जहां सड़क धंसी है वहां पर कुछ दिन पहले ही वार सप्लाई की पाइप लाइन बिछाई गई है। शहर में जगह-जगह सड़क धंस रही है और नगर निगम के संबंधित विंग के लोगों के फोन तक नहीं उठा रहे। शहीद भगत सिंह नगर निवासी अरविंद शर्मा का कहना है कि अफसरों की लापरवाही से ही सड़कें धंस रही हैं। गड्‌ढ़े से निकल रहे थे व्हीकल अरविंद शर्मा ने बताया कि सुबह जब वो घर से दफ्तर जा रहे थे तो उन्हें पखोवाल रोड पर एक गड्ढा दिखा। उन्होंने बताया कि गड्‌ढे के पास से ही व्हीकल निकल रहे थे। उन्होंने बताया कि गड्‌ढा ऊपर से छोटा सा दिख रहा था लेकिन नीचे करीब 10 फीट तक गहरा था। उन्होंने आसपास पड़ी पेड़ों की टहनियां निकाली और गड्‌ढे में भर दी ताकि लोग हादसे का शिकार न हों। उनका कहना है कि नगर निगम अफसरों को इस संबंध में फोन किए लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद नगर निगम के पोर्टल पर कंप्लेंट की लेकिन उसका भी रिप्लाई नहीं आया। मॉडल टाउन एक्सटेंशन में फंसा टिप्पर मॉडल टाउन एक्सटेंशन में श्मशान षाट रोड पर भी वाटर सप्लाई की पाइप लाइन बिछाई गई है। सोमवार को उस सड़क से बजरी का एक टिप्पर गुजर रहा था और श्मशान घाट के पास अचानक सड़क धंस गई और टिप्पर उसमें फंस गया। सड़क के बीचों बीच टिप्पर फंसने के कारण ट्रैफिक की आवाजाही भी बाधित हुई है। दोपहर तक टिप्पर सड़क पर ही धंसा रहा। सही से रिपेयर नहीं की सड़क अरविंद शर्मा ने बताया कि सड़कों में जहां पर 24 घंटे वाटर सप्लाई पाइप की लाइनें बिछाई गई हैं वहां सड़कों को सही से रिपेयर नहीं किया गया। उनका कहना है कि पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदारों ने सड़क को सही तरीके से कंप्रेस्ड नहीं किया गया। उनका आरोप है कि नगर निगम अफसरों ने भी बिना जांच के उनके काम को हरी झंडी दे दी। प्रोजेक्ट की जांच करवाए सरकार अरविंद शर्मा का कहना है कि यह अकेला पखोवाल रोड का मामला नहीं है। पूरे शहर में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे साफ है कि काम में गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि बिना अफसरों की मिली भगत के ऐसा नहीं हो सकता। अरविंद शर्मा ने मांग की है कि इस पूरे प्रोजेक्ट की जांच करवाई जाए। उनका कहनना है कि यह प्रोजेक्ट शहर के लिए महत्वपूर्ण है और इसमें अगर खामियां रही तो भविष्य में भी इसी तरह दुर्घटनाएं होती रहेंगी। अफसरों को सड़कों की जांच के दिए निर्देश मेयर इंद्रजीत कौर का कहना है कि वाटर सप्लाई लाइन पूरे शहर में बिछाई गई है। अगर कहीं पर रोड धंस रही है तो अफसरों को इसकी जांच करने को कह दिया है। उन्होंने कहा कि जहां जहां भी इस तरह की समस्या आएगी उस पर तुरंत एक्शन लेने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *