मोगा में दहेज के लिए प्रताडि़त विवाहिता ने खाया जहर: लुधियाना अस्पताल में मौत, विदेश जाने को मांग रहे थे रुपए, पति-सास पर केस – Moga News

मोगा में दहेज के लिए प्रताडि़त विवाहिता ने खाया जहर:  लुधियाना अस्पताल में मौत, विदेश जाने को मांग रहे थे रुपए, पति-सास पर केस – Moga News




मोगा में दहेज और विदेश भेजने के लिए पैसों की मांग से कथित तौर पर परेशान एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के परिजनों ने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल के बाहर ससुराल पक्ष के खिलाफ जमकर भड़ास भी निकाली। मृतक महिला का एक बच्चा है। पति और सास पर दहेज व विदेश भेजने के लिए करते थे प्रताड़ित मोगा सिटी पुलिस ने ससुराल पक्ष पर दहेज और विदेश भेजने के नाम पर प्रताड़ित करने के आरोप में उसके पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे डीएमसी अस्पताल लाया गया था। लुधियाना जिले के गांव झांडे निवासी हरजिंदरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी नवदीप कौर का विवाह 8 सितंबर 2024 को मोगा के जगदेव सिंह गिल नगर निवासी गुरदेव सिंह उर्फ विक्की के साथ हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार शादी के बाद नवदीप कौर का पति गुरदेव सिंह और उसकी सास मलकीत कौर उसे विदेश भेजने के बहाने लगातार पैसों की मांग करते थे। आरोप है कि दोनों उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करते थे। बेटी कई बार बताती थी कि परेशान करते है लेकिन हम उसे समझाते थे लेकिन इतना नहीं पता था कि इस कदर तक उसे तंग करते है। परिजनों का आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर नवदीप कौर ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने मामला किया दर्ज मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी मोगा पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के उपरांत पुलिस ने पति गुरदेव सिंह उर्फ विक्की और सास मलकीत कौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *