फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसा, दो दुकानदारों की मौत: हरियाणा नंबर की कार ने मारी टक्कर, पटियाला के रहने वाले हैं दोनों मृतक – Khanna News

फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसा, दो दुकानदारों की मौत:  हरियाणा नंबर की कार ने मारी टक्कर, पटियाला के रहने वाले हैं दोनों मृतक – Khanna News




फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव दालोमाजरा के पास हुए एक सड़क हादसे में राजपुरा के दो दुकानदारों की मौत हो गई। यह घटना बीती रात करीब पौने 9 बजे हुई, जब दोनों अपनी दुकानें बंद कर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान राजपुरा जिला पटियाला निवासी जसपाल सिंह (62) और महेश कुमार (40) के रूप में हुई है। पुलिस चौकी नबीपुर के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि जसपाल सिंह और महेश कुमार गांव बीबीपुर तथा गांव साधूगढ़ में किराना दुकानें चलाते थे। वे रोजाना की तरह अपनी दुकानें बंद कर मोटरसाइकिल से राजपुरा स्थित अपने घर वापस जा रहे थे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव दालोमाजरा के पास पहुंचने पर हरियाणा नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने तक हो चुकी थी मौत हादसे के बाद राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी नबीपुर के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने यह भी बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार का नंबर पता चल गया है और आरोपी चालक की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *