लुधियाना में शातिर महिला चोर गिरफ्तार: फोन पर दोस्ती कर घर में लेती थी एंट्री; लाइसेंसी पिस्तौल, 2.80 लाख कैश और सोने के गहने बरामद – Ludhiana News

लुधियाना में शातिर महिला चोर गिरफ्तार:  फोन पर दोस्ती कर घर में लेती थी एंट्री; लाइसेंसी पिस्तौल, 2.80 लाख कैश और सोने के गहने बरामद – Ludhiana News




लुधियाना में एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो पहले अनजान लोगों से फोन पर दोस्ती करती थी और फिर मौका पाकर उनके घरों में घुस जाती और चोरी करती थी। थाना टिब्बा पुलिस ने इस हनीट्रैप स्टाइल में चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई लाइसेंसी पिस्तौल, कारतूस, लाखों रुपये का कैश और सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। जकनारी देते हुए एसीपी ईस्ट राज कुमार ने बताया थाना टिब्बा में 18 मई 2026 को बीएनएस (BNS) की धारा 305 के तहत FIR नंबर-114 दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता के घर से लाखों का कैश, सोने के गहने और एक लाइसेंसी हथियार चोरी हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने खुफिया सूत्रों को एक्टिव किया।
कड़ी मशक्कत के बाद 23 मई 2026 को पुलिस ने आरोपी महिला सुमन वर्मा (पत्नी अशोक कुमार, निवासी महाराणा प्रताप नगर, लुधियाना को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद महिला को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने चोरी का लगभग पूरा माल रिकवर कर लिया है:पहला 24 मई को 1,50,000 रुपये नकद 7.62 एमएम की लाइसेंसी पिस्तौल,1 मैगजीन और उसमें लोड 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए 26 मई को 1,30,000 रुपये नकद 13 जिंदा कारतूस सोने के आभूषण (कुल वजन 35 ग्राम) 2 सोने की चेन, 3 लेडीज़ रिंग, 2 जेंट्स रिंग, सोने की बालियां और 2 जोड़ी छोटे कोके।जो सभी बरामद कर लिए गए हैं आगे की कार्रवाई: और भी खुलासे होने की उम्मीद पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी महिला शिकार को फंसाने के लिए फोन पर मीठी-मीठी बातें कर दोस्ती गांठती थी और फिर घर जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देती थी। पुलिस ने आज आरोपी महिला सुमन वर्मा को दोबारा अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की । पुलिस का मानना है कि इस शातिर महिला से पूछताछ में शहर में हुई चोरी की अन्य वारदातों के भी खुलासे हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *