पठानकोट में कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर: टांग से निकला टायर, युवक की मौत, काम से लौट रहा था; 3 बच्चों का पिता – Pathankot News

पठानकोट में कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर:  टांग से निकला टायर, युवक की मौत, काम से लौट रहा था; 3 बच्चों का पिता – Pathankot News




मलिकपुर ओवरब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में सुजानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। कंटेनर ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव रांझे दे कोठे निवासी 35 वर्षीय प्रवीण कुमार के रूप में हुई है, जो माधोपुर डैम प्रोजेक्ट में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत था। बाइक पर काम से लौट रहा था प्रवीण हादसा सोमवार देर रात को हुआ। मृतक के भाई नरिंदर सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई प्रवीण कुमार रांझे दे कोठे, तारागढ़ का रहने वाला था, वो हर रोज अपनी हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर: PB35-AM-8315) पर काम पर जाता था। एक जून को भी प्रवीण रोज की तरह मोटरसाइकिल से काम पर गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वो खुद भी अपने किसी निजी काम से सुजानपुर आया हुआ था। वापस लौटते समय, डाउन टाउन के पीछे शिकायतकर्ता को उसका भाई प्रवीण मिल गया, जो ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। दोनों अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर आगे-पीछे चल रहे थे। कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर नरिंदर ने बताया कि करीब 11 बजे जब वे मलिकपुर ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तो पीछे से सुजानपुर की तरफ से अशोक लेलैंड कंटेनर नंबर: HR 64-B-9927 बेहद तेज रफ्तार में आया। कंटेनर चालक ने लापरवाही से बिना हॉर्न दिए गाड़ी को सीधे प्रवीण की मोटरसाइकिल में मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रवीण सड़क पर गिर गया और कंटेनर का पहिया उसकी दाईं टांग के ऊपर से निकल गया। हादसे में प्रवीण की दाईं टांग, पेट, दोनों बाजू और कमर के दोनों हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी हादसे के तुरंत बाद घायल प्रवीण कुमार को इलाज के लिए एसकेआर अस्पताल ले जाया गया, जहां जख्मों का ताव न झेलते हुए उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता के बयान पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने के आरोप में दोषी कंटेनर ड्राइवर हरियाणा के जींद निवासी पुनीत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 3 बच्चों का पिता था प्रवीण नरिंदर ने बताया कि प्रवीण के 3 बच्चे हैं। उसकी 2 बेटियां और एक 8 साल का बेटा है। प्रवीण माधोपुर में चल रहे डैम प्रोजेक्ट में ट्रक चालक के तौर पर काम कर रहा था। बताया कि मंगलवार दोपहर को गांव रांझे दे कोठे में प्रवीण का अंतिम संस्कार किया गया। उसने बताया कि प्रवीण के निधन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उन्होंने मांग करते कहा कि आरोपी कंटेनर चालक को जल्द से जल्द काबू कर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *