अमृतसर में नशा तस्कर की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर: नगर निगम-पुलिस का ज्वांइट ऑपरेशन; CP बोले-नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस – Amritsar News

अमृतसर में नशा तस्कर की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर:  नगर निगम-पुलिस का ज्वांइट ऑपरेशन; CP बोले-नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस – Amritsar News




पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत अमृतसर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में, अमृतसर नगर निगम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से गेट हकीमा क्षेत्र की फकीर सिंह कॉलोनी, अन्नगढ़ में एक कथित नशा तस्कर की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। यह नगर निगम द्वारा की गई 25वीं डिमोलिशन कार्रवाई है। ध्वस्त की गई संपत्ति सुखदेव सिंह उर्फ आकाश पुत्र दिलबाग सिंह की बताई जा रही है, जो फकीर सिंह कॉलोनी, अन्नगढ़ का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 से 2026 के बीच एनडीपीएस एक्ट के तहत छह मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, उसके विरुद्ध तीन बार निवारक कार्रवाई भी की जा चुकी है। आरोपी 8 अप्रैल 2026 को ही जेल से रिहा हुआ था। मौके पर मौजूद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया को बताया कि पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कई महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भेजी जा रही नशीले पदार्थों की कई बड़ी खेपें बरामद की गई हैं और इस अवैध कारोबार से जुड़े कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम द्वारा की जा रही यह 25वीं ध्वस्तीकरण कार्रवाई है और पुलिस बल की मांग के चलते वह स्वयं मौके पर पहुंचे हैं, ताकि समाज को यह स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि नशे से जुड़े अपराधों के प्रति सरकार और पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगी पुलिस उन्होंने कहा, “यदि कोई व्यक्ति नशे की काली कमाई से घर या अन्य संपत्ति बनाता है तो कानून उसे बख्शेगा नहीं। ऐसी संपत्तियां कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएंगी। इन कार्रवाइयों का उद्देश्य केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि समाज और विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना भी है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *