बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में उबर ड्राइवर गिरफ्तार: पंजाबी युवक मनदीप सिंह अरेस्ट , हलटन पुलिस की कार्रवाई, आरोपी की फोटो जारी – Jalandhar News
कनाडा के बर्लिंगटन के GO स्टेशन पर एक महिला के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एटोबिकोक (Etobicoke) के रहने वाले मनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो एक राइड-शेयर ड्राइवर बताया जा रहा है। हलटन रीजनल पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह घटना 16 जून 2026 की शाम लगभग 5:15 बजे बर्लिंगटन GO स्टेशन के पार्किंग एरिया में घटी। पीछा कर दोबारा किया उत्पीड़न पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता पार्किंग क्षेत्र में मौजूद थी जब आरोपी ने उसे रोका और बातचीत शुरू करने की कोशिश की। महिला जब वहां से जाने लगी, तो आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। सुरक्षित रहने के उद्देश्य से महिला स्टेशन के पास स्थित एक स्टोर की ओर बढ़ी, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। स्टोर के पास आरोपी ने महिला के साथ दोबारा अभद्र व्यवहार और यौन उत्पीड़न किया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पीड़िता को कोई गंभीर शारीरिक चोट नहीं आई। पुलिस जांच मेंं आरोपी की गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘चाइल्ड एब्यूज एंड सेक्सुअल असॉल्ट यूनिट’ ने इस घटना की जांच अपने हाथों में ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। 26 जुलाई 2026 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय मनदीप सिंह को हिरासत में ले लिया। आरोपी पर यौन उत्पीड़न के दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल यह पूरा मामला अदालत के समक्ष है, जहां कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जारी की तस्वीर हलटन पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनदीप सिंह की तस्वीर सार्वजनिक की है। पुलिस को अंदेशा है कि इस घटना के अलावा भी अन्य लोग या पीड़िताएं हो सकती हैं। यदि किसी के पास इस आरोपी या घटना से संबंधित कोई भी जानकारी है, तो उनसे तुरंत पुलिस या ‘क्राइम स्टॉपर्स’ से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।
Source link

