लुधियाना के दो सगे भाइयों को वाहन ने कुचला: मंडी गोबिंदगढ़ में फ्लाइओवर पर गाड़ी ठीक कर रहे थे, टक्कर के बाद 22 फीट नीचे गिरे – Khanna News

लुधियाना के दो सगे भाइयों को वाहन ने कुचला:  मंडी गोबिंदगढ़ में फ्लाइओवर पर गाड़ी ठीक कर रहे थे, टक्कर के बाद 22 फीट नीचे गिरे – Khanna News




मंडी गोबिंदगढ़ में नेशनल हाईवे पर रविवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। फ्लाईओवर (पुल) पर खराब हुई गाड़ी को ठीक कर रहे दो सगे भाइयों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई पुल से करीब 20-22 फीट नीचे जा गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान गांव रामपुर (दोराहा) के रहने वाले जगदेव सिंह और उनके छोटे भाई हरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ के शवगृह (मर्च्युरी) में रखवा दिया है। परिवार अब हरजीत की पत्नी के कनाडा से भारत लौटने का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। भाई की मदद करने पहुंचा था बड़ा भाई जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई मेहनत-मजदूरी करके पानी की टंकियां बनाने का काम करते थे। रविवार रात छोटा भाई हरजीत सिंह ‘टाटा एस’ (छोटा हाथी) गाड़ी के पीछे पानी की टंकी जोड़कर दोराहा की तरफ लौट रहा था। यह टंकी गांव बगली खुर्द की पंचायत के लिए थी। रात करीब 10 बजे मंडी गोबिंदगढ़ के पास नेशनल हाईवे के पुल पर उसकी गाड़ी अचानक खराब हो गई। हरजीत ने मदद के लिए अपने बड़े भाई जगदेव सिंह को फोन किया। भाई की परेशानी सुनकर जगदेव तुरंत दूसरी बैटरी लेकर मौके पर पहुंच गया ताकि गाड़ी को दोबारा चालू किया जा सके। पुल से 22 फीट नीचे गिरे, मौके पर ही थमी सांसें दोनों भाई पुल की स्लैब पर बैठकर गाड़ी को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से दोनों भाई उछलकर पुल से करीब 22 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 26 जून को कनाडा जाना था, बिखर गए परिवार के सपने इस हादसे ने पूरे हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। मृतक हरजीत सिंह की पत्नी इन दिनों कनाडा में हैं और हरजीत खुद भी आने वाली 26 जून को कनाडा जाने की तैयारी में था। परिवार विदेश जाने के सपने देख रहा था, जो इस हादसे के साथ ही टूट गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *