पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके: रात 10:04 बजे हिली धरती, 4.3 दर्ज की गई तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले – Mohali News

पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके:  रात 10:04 बजे हिली धरती, 4.3 दर्ज की गई तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले – Mohali News




पंजाब और चंडीगढ़ में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 10 बजकर 4 मिनट पर आए झटकों के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास बताया गया है। हालांकि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। 2 महीने पहले भी पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में भूकंप आया था। तब भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 थी। भूकंप क्यों आता है?
हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *